सदर: दालमंडी चौड़ीकरण अभियान: 14 जून को पांच भवनों पर चलेगा बुलडोजर, नगर निगम ने कराई मुनादी
Sadar, Varanasi | Jun 13, 2026 वाराणसी। दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत नगर निगम ने दालमंडी क्षेत्र में चिन्हित पांच भवनों को खाली कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। शुक्रवार को ध्वनि यंत्र के माध्यम से मुनादी कर भवन स्वामियों और निवासियों को सूचित किया गया कि वे अपने भवन तत्काल खाली कर दें। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 जून (रविवार) को इन भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।