मंडला: बीज पूजन के लिए खेरमाई मंदिर खोलने की अनुमति मांगी, प्रेमपुर के किसानों किसानों ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन
Mandla, Mandla | Jun 30, 2026 ग्राम प्रेमपुर के किसानों ने अपनी पारंपरिक बीज पूजन की परंपरा निभाने के लिए खेरमाई मंदिर का गेट अस्थायी रूप से खुलवाने की मांग करते हुए मंगलवार एक बजे जनसुनवाई में आवेदन सौंपा है। आवेदन में किसानों ने बताया कि हर वर्ष कृषि कार्य शुरू होने से पहले खेरमाई मंदिर में बीजों की पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद पूजित बीजों को खेतों में बोया जाता है।