शिवपुरी नगर: बस ने राहगीर को कुचला मौके पर हुई दर्दनाक मौत, देहात थाना क्षेत्र के करबला पुल की घटना
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के करबला पुल पर आज दोपहर एक शिवपुरी से करेरा की ओर जा रही बस ने पुल के किनारे खड़े एक राहगीर को कुचल दिया। राहगीर बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया था जिससे रागीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज शव की शिनाख्त शुरू कर दी है।