शिवपुरी नगर: छुट्टी पर घर बामौर आए सीआरपीएफ के जवान की हार्ट अटैक से हुई मौत,जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार
देहात थाना क्षेत्र के बामौर गांव का रहने वाला 36 वर्षीय जनाव विनोद पाल पुत्र मंगल पाल चार दिन पहले छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 211 बटालियन से छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था। परिजनों ने बताया कि विनोद की डयूटी लोकसभा चुनाव में लगनी थी। इससे पहले वह 27 दिन की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। जहां उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।