शिवपुरी नगर: लुकवासा बाईपास पैट्रोल पंप के पास तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से युवक हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
लुकवासा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम किलवारा में रहने वाले देवीलाल जाटव की तेज रफ़्तार बाइक लुकवासा बाईपास पैट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।