शिवपुरी नगर: सुमेला में घर के बहार खड़े चौकीदार में तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हुआ गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार भूरा यादव ग्राम सुमेला में स्थित टाटा कम्पनी में चौकीदारी करता है। आज वह अपने घर के बहार खड़ा था। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसमे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार हेतु शिवपुरी के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।