2 महीने चला हाईटेक ऑपरेशन, नर बाघ PN-103 का सफल रेस्क्यू
80 AI कैमरे, 60 वनकर्मी और 3 हाथियों की मदद से मिला अभियान को सफल अंजाम
सोशल मीडिया पोस्ट:
🐅 बरघाट-लामटा क्षेत्र से नर बाघ PN-103 का सफल रेस्क्यू
सिवनी जिले के बरघाट-लामटा क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए चिंता का कारण बने नर बाघ PN-103 का दो महीने लंबे हाईटेक अभियान के बाद सफल रेस्क्यू कर लिया गया।
वन विभाग ने बाघ की पहचान के लिए 80 AI कैमरे, डीएनए सैंपल और तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। अभियान में 60 वन अधिकारी-कर्मचारी और 3 प्रशिक्षित हाथियों ने अहम भूमिका निभाई। Rajneesh Harvansh Singh HK News Dinesh Rai Munmun
रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सकों ने बाघ का स्वास्थ्य परीक्षण किया। लगभग 240 किलोग्राम वजनी और 9 वर्ष आयु का यह बाघ पूरी तरह स्वस्थ मिला। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे सुरक्षित रूप से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल भेज दिया गया।
#HKNews #Seoni #TigerRescue #PN103 #Wildlife #ForestDepartment #MadhyaPradesh
Chhapara, Seoni | Aug 4, 2026