महोबा: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में कचहरी रोड पर वकीलों ने किया चक्का जाम, 24 घंटे में गिरफ्तारी का पुलिस ने दिया आश्वासन
Mahoba, Mahoba | Jul 1, 2026 अधिवक्ता सतीश अवस्थी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में जिला अधिवक्ता समिति के बैनर तले वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कचहरी के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम किया। अधिवक्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी रविकांत गौड़ ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।