बिजनौर: गांव जहानाबाद में नाला निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
Bijnor, Bijnor | Jun 14, 2024 बिजनौर जनपद के नूरपुर ब्लॉक के गांव जहानाबाद में निर्माणधीन नाले में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए हंगामा किया। और ग्राम प्रधान से इस बीच नोक झोक भी हुई। हालांकि ग्राम प्रधान पल्ला झाड़कर वहां से रफू चक्कर हो गया। गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में हम उच्च अधिकारियों से शिकायत कर नाले में अच्छी सामग्री लगानी मांग करेंगे।