बिजनौर: बिजनौर नगीना मार्ग स्थित पीली चौकी के पास ई रिक्शा व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत कई लोग घायल
Bijnor, Bijnor | Jun 14, 2024 बिजनौर में नगीना मार्ग स्थित पीली चौकी के पास ई रिक्शा व बाइक की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि रिक्शा में सवार कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद क्षेत्राधिकार नगर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक युवक के शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।