Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद - प्रदेश के मुखिया ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया - अभी 527 लोगों को रेस्क्यू कर चुका राहत-बचाव दल - आम लोगों को तक लगातार पहुंच रही मदद अनोखा तीर, भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 अगस्त को होमगार्ड मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन के सिचुएशन रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को देखा और उससे प्रभावित लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने प्रभावितों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीएम डॉ. यादव को बताया गया कि अभी तक प्रदेश में 527 बाढ़ प्रभावितों का रेस्क्यू किया गया है। राहत-बचाव का कार्य लगातार जारी है। जानकारी लेने के बाद सीएम डॉ. मोहन ने राहत -बचाव कार्य में जुटे मैदानी अमले को आवश्यक निर्देश दिए। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि बारिश का समय है। इस बार सामान्य से 15 % कम बारिश हुई है। जहां बारिश ज्यादा हुई है वहां आमजनों को राहत पहुंचाने का कार्य जारी है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रेस्क्यू टीम ने अभी तक 527 लोगों की जान बचाई है। खंडवा में 7 कांवड़ियों का रेस्क्यू किया गया। बारिश में अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने से खतरे की स्थिति बनती है। आम नागरिकों के लिए हर स्तर पर काम कर रही सरकार सीएम डॉ. यादव ने कहा कि रेस्क्यू टीम दिन रात बचाव का काम करती है। आज मैंने होम गार्ड ऑफिस में वीसी के माध्यम से बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। जिन लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया उनसे भी बात की। जिन लोगों के घर नदी-नालों के किनारे बने हैं, मैं उनसे आग्रह करता हूं कि वे विशेष सावधानी बरतें। यदि जरूरत पड़ती है तो पड़ोस के जिलों से भी मदद लें। हम प्रदेश स्तर पर भी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्तर पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए काम कर रही है।

Harda, Harda | Aug 11, 2026

MORE NEWS

🚨 हरदा में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत!

कोलीपुरा टप्पर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया, लेकिन भेरूंदा के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

🙏 परिवार के प्रति संवेदनाएं।

#HardaNews #Harda #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh

🚨 हरदा में सड़क हादसे में घायल महिला की मौत! कोलीपुरा टप्पर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुई 50 वर्षीय लक्ष्मीबाई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर भोपाल रेफर किया गया, लेकिन भेरूंदा के पास रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। 🙏 परिवार के प्रति संवेदनाएं। #HardaNews #Harda #RoadAccident #BreakingNews #MadhyaPradesh

Harda, Harda | Aug 11, 2026

🇮🇳 हर घर तिरंगा • हर दिल तिरंगा! 🇮🇳

देशभक्ति के पावन भाव के साथ विशाल तिरंगा यात्रा में आइए, हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व का हिस्सा बनें। ❤️🇮🇳

📅 12 अगस्त 2026
🕒 दोपहर 3:00 बजे से
📍 एकत्रीकरण: नेहरू स्टेडियम, हरदा
🏍️ वाहन द्वारा तिरंगा यात्रा

आपकी उपस्थिति ही तिरंगे का सम्मान है। 🙏🇮🇳

भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

#हरदातिरंगायात्रा #हरघरति‍रंगा #तिरंगायात्रा #देशभक्ति #Harda

🇮🇳 हर घर तिरंगा • हर दिल तिरंगा! 🇮🇳 देशभक्ति के पावन भाव के साथ विशाल तिरंगा यात्रा में आइए, हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति के इस महापर्व का हिस्सा बनें। ❤️🇮🇳 📅 12 अगस्त 2026 🕒 दोपहर 3:00 बजे से 📍 एकत्रीकरण: नेहरू स्टेडियम, हरदा 🏍️ वाहन द्वारा तिरंगा यात्रा आपकी उपस्थिति ही तिरंगे का सम्मान है। 🙏🇮🇳 भारत माता की जय! 🇮🇳 वंदे मातरम्! #हरदातिरंगायात्रा #हरघरति‍रंगा #तिरंगायात्रा #देशभक्ति #Harda

Harda, Harda | Aug 11, 2026

स्मार्ट मीटर की लूट पहले 100 रूपये बिल आता था फिर 42000 एकदम से आ गया 
अब 6000 महीने बिल आ रहा घर मे मैं और मेरी पोती रहती हैं कोई कमाने वाला नहीं हैं 
अब कहा से भरे बिल @l

स्मार्ट मीटर की लूट पहले 100 रूपये बिल आता था फिर 42000 एकदम से आ गया अब 6000 महीने बिल आ रहा घर मे मैं और मेरी पोती रहती हैं कोई कमाने वाला नहीं हैं अब कहा से भरे बिल @l

Harda, Harda | Aug 11, 2026