नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के बनिया गांव से 15 अगस्त से लापता सरकारी स्कूल का गार्ड सकुशल अपने घर लौट आया। उसके वापस घर पहुंचते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई और परिवार ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि गार्ड खुद ही अपने घर पहुंचा है। उसके सकुशल लौटने से परिजनों की चिंता दूर हो गई।