उकलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, कार भी कब्जे में ली, आरोपियों के खिलाफ पहले भी है लड़ाई झगडे व एनडीपीएस के मामले..
उकलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 29 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस ने राजकीय महाविद्यालय उकलाना के समीप विशेष नाकाबंदी की और इस दौरान एक सफेद रंग की रिटीज कार को रोककर उसमें सवार चार युवकों व कार की नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 29 ग्राम 44 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही सुरेंद्र सिंह पुत्र रघुबीर, रोहित उर्फ लव पुत्र दर्शन सिंह, दोनों निवासी गांव अयालकी, जिला फतेहाबाद, विक्रम उर्फ विक्की पुत्र जसपाल निवासी शक्ति नगर, फतेहाबाद तथा विशाल पुत्र प्रेमपाल निवासी गुरु नानकपुरा, संधू अस्पताल के निकट, फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध थाना उकलाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
#hisar #police