बहराइच: बहराइच में 2 शॉपिंग सेंटरों पर छापा, 1 में मिली एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री, खाद्य सुरक्षा ने 2 नोटिस जारी किए
बहराइच उपभोक्ता की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शहर के दो शॉपिंग सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितता मिलने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया। निरीक्षण में एक्सपायर्ड सामान की बिक्री समेत कई अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंसधारी और स्टोर प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।