पुलिस के मुताबिक, कटनई गांव के रामलाल साहू का बेटा मनीष साहू घर में अकेला था। उसके परिजन दशगात्र कार्यक्रम में गए थे, इसी बीच युवक ने घर के पंखे में अज्ञात कारण से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक ने फांसी क्यों लगाई है, उसका अभी पता नहीं चल सका है। परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।