फारबिसगंज: फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को किया संबोधित
फारबिसगंज के हवाई अड्डा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही व जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी ताकि इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।