फारबिसगंज: फारबिसगंज में प्रधानमंत्री का चुनावी सभा कल, तैयारियां पूरी.
फारबिसगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी सभा शुक्रवार को होगा. कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, नीरज कुमार बबलू ने तैयारियों का जायजा लिया. इस मौके पर उन्होंने कहा प्रधानमंत्री पांचवीं बार फारबिसगंज आ रहें हैं. इस मौके पर लगभग चार-पांच लाख लोग चुनावी सभा में शामिल होंगे.