फारबिसगंज: फारबिसगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, सभी तैयारी पूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को फारबिसगंज में भाजपा उम्मीदवार प्रदीप सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे ।जिसे लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर जिले में चौक चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है ।वही जनसभा स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है ।