फारबिसगंज: गंजभाग व मिर्जापुर कोठी से शराब सेवन करने के मामले में दो अभियुक्तों को सिमराहा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमराहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के गंजभाग व मिर्जापुर कोठी से शराब सेवन करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.जिसे सिमराहा थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां मेडिकल जांच के उपरांत गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में ब्रम्हदेव क्षीदेव व अजय क्षीदेव बताएं जा रहे हैं.