कोलारस: कोलारस विधायक महेंद्र सिंह ओला प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे, सर्वे के अधिकारियों को दिए निर्देश
कोलारस क्षेत्र में हुई तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में खड़ी सरसों, धनिया, गेंहू, चना, मसूर की फसल खराब हो गई। इस समय किसान गहन चिंता में हैं। इसी क्रम में कोलारस क्षेत्र में हुई तेज आंधी, के साथ बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी किसानों की फसल चौपट हो गई। किसानों का दुख जानने के लिए कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव खेतों में पहुचें।