कोलारस: होटल फूलराज में मुख्यमंत्री की पहल पर पुलिस ने किया जनसंवाद, लोगों से लिए सुझाव; व्यापारी सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज मध्य प्रदेश के पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था। जिले के प्रत्येक थानों पर जनसंवाद कर लोगों से सुझाव लिए जाएं।इसी क्रम में आज कोलारस SDOP विजय यादव नगर निरीक्षक जितेंद्र मावई द्वारा एबीरोड स्थित होटल फूलराज में जन संवाद कार्यक्रम रखा गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि समाजसेवी शामिल है।