कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने मंगलवार को शाम 7:00 बजे जिलेवासियों से अपील की है।कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य जारी है और मतदान सूची को त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक पात्र नागरिक को अपना गणना पत्रक सावधानीपूर्वक भरना आवश्यक है।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना कार्य कर रहे हैं।