हरदोई: सदर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026 डीएम अनुनय झा एवं एसपी अशोक कुमार मीणा की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सदर तहसील सभागार मे किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, सिंचाई, समाज कल्याण, नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए।