डीग: डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत 4 साइबर ठग गिरफ्तार, 7 मोबाइल किए गए जब्त
Deeg, Bharatpur | Jun 19, 2026 डीग। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के. IPS के निर्देशन में ऑपरेशन एंटीवायरस के तहत डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने ओलन्दा पहाड़ की तलहटी में गिरोह बनाकर साइबर ठगी कर रहे 4 साइबर ठगों को संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल, 5 सिम कार्ड व 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई।