लखीमपुर खीरी में नियमित मानदेय की मांग को लेकर पशु मित्र कर्मचारियों ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक एफएमडी टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।