पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने एक साल से फरार हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन शिकंजा 2.0 के तहत पहाड़ी थाना पुलिस ने राजकार्य में बाधा व हत्या के प्रयास के मामले में एक साल से फरार आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पहाड़ी में मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। एसपी के निर्देशन में की गई कार्रवाई। रविवार शाम 7 बजे मिली जानकारी।