हरदोई: टड़ियावां थानेदार ने खाली कराया चौकीदारों का ग्राम प्रहरी कक्ष, एएसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे चौकीदार
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2025 हरदोई के टड़ियावां थाने पर चौकीदारों के लिए बने ग्राम प्रहरी कक्ष को थानेदार द्वारा खाली कराए जाने से नाराज होकर सभी चौकीदार आज पुलिस ऑफिस पहुंचे और अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र दिया है।चौकीदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि टड़ियावां थाने पर जो ग्राम प्रहरी कक्षा बना है उसको एसओ ने खाली करवा लिया है।