हरदोई: वोट चोरी रोकने को लेकर शहर कांग्रेस ने की बैठक, शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित बोले- हर वार्ड में लगेगी चौपाल
Hardoi, Hardoi | Oct 5, 2025 हरदोई में वोट चोरी रोकने को लेकर शहर कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। हर वार्ड में चौपाल लगाकर जनजागरण अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।शहर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज शहर के कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन, वोट चोरी पर रोक और बीएलए की भूमिका को लेकर रणनीति तैयार की गई।