हरदोई: शहर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहर्रम अली को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Oct 6, 2025 रविवार रात करीब 11 बजे शहर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहर्रम अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर अपराधों में वांछित था।