दतिया नगर: जिले में खाद की भारी किल्लत को लेकर कांग्रेस ने गल्ला मंडी क़े सामने अनिश्चितकाल भूख हड़ताल शुरू की
दतिया जिले में खाद की भारी किल्लत और वितरण में हो रही अनियमितताओं को लेकर जिले के किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है खाद की इस गंभीर समस्या के समाधान और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से गल्ला मंडी क़े सामने अनिश्चिकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी हैं । जिला संगठन महासचिव सहित चार कोंग्रेसी भूख हड़ताल पर बैठे.