बेरो: बेड़ो प्रखंड के नेहालु में भक्ति व अस्था का महापर्व मण्डा पूजा झुलन के साथ सम्पन्न
Bero, Ranchi | May 22, 2024 बेड़ो प्रखंड के नेहालु गांव में भक्ति व अस्था का महापर्व मंडा पूजा बुधवार को झुलन के साथ सम्पन्न गया है। सात दिवसीय कार्यक्रम में शिव भक्तों ने कई धार्मिक अनुष्ठन कर पुरे क्षेत्र को भक्तिमय किये। लोटनसेवा कर मंदिर में प्रवेश किए वहीं रात में जलते अंगारों पर चल का भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त किया।