बेरो: बेड़ो प्रखंड के जरिया गांव में मंडा पूजा का आयोजन दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर शिवभक्तों ने की फुलखूंदी
Bero, Ranchi | May 20, 2024 बेड़ो प्रखंड के जरिया गांव में शिव मंडा पूजा समिति द्वारा मंडा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे की शिव भक्तों ने दहकते हुए अंगारों पर नंगे पांव चलकर फुलखूंदी किया। मंडा पूजा में धार्मिक अनुष्ठान किया गया। जहां फुलखूंदी के तहत शिवभक्तों ने नंगे पांव दहकते अंगारों के बीच चलकर अपनी भक्ति व आस्था का परिचय दिया।