बेरो: बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरना पानी बाजार टांड़ मोड़ के समीप बस की टक्कर से घायल किसान की मौत
Bero, Ranchi | May 20, 2024 बेड़ो थाना क्षेत्र के पुरना पानी बाजार टांड़ मोड़ के समीप रांची-गुमला मुख्यमार्ग पर गौरव यात्री बस की चपेट में आने से 45 वर्षीय एक किसान की मौत हो गई। उसकी पहचान राम लखन पहान के रूप में हुई है। वह बेड़ो के चरिमा गांव का रहने वाला था।