बाड़ी: लावारिस बुजुर्ग को देखकर युवाओं का पसीजा दिल, लेकिन अस्पताल में नहीं मिला इलाज, कलेक्टर के दखल के बाद शुरू हुआ उपचार
Bari, Dholpur | Jun 7, 2026 र बाड़ी। जिला अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। तुलसीवन रोड स्थित मनोहर दास मंदिर के पास गंभीर हालत में पड़े एक बुजुर्ग को कुछ समाजसेवी युवा मानवता के नाते उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि इमरजेंसी में उन्हें तत्काल इलाज नहीं मिला। युवाओं के अनुसार, बुजुर्ग लावारिस हालत में मिले थे