💠 कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
💠 मुख्य मार्गों से हटाए गए अवैध फल एवं सब्जी ठेले, जुर्माना लगाकर दी गई समझाइश
➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से सोमवार को विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार नर्मदापुरम शहर श्रीमती सरिता मालवीय एवं नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री वैभव देशमुख के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों, कमिश्नर कार्यालय के सामने तथा जिला जेल के सामने अवैध रूप से सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर फल एवं सब्जी की दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
➡️ अभियान के दौरान हाथ ठेले एवं अन्य सामान की जप्ती की कार्रवाई की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया। अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को समझाइश देते हुए निर्देश दिए कि वे भविष्य में केवल नगर पालिका द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही अपनी दुकानें एवं हाथ ठेले लगाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि सार्वजनिक मार्गों पर पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आवश्यक पुलिस बल मौजूद रहा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP