पटना ग्रामीण: सरदार पटेल भवन में दहेज और दूसरी शादी पर डीजीपी का बड़ा बयान, दोषी पुलिसकर्मियों की जाएगी नौकरी
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस विभाग में दहेज प्रथा,महिलाओं के खिलाफ अपराध और अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे सरदार पटेल भवन में आयोजित कार्यशाला में डीजीपी ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी पहली पत्नी को छोड़ दूसरी शादी नहीं कर सकता। ऐसा करने वालों की सेवा समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दहेज उत्पीड़न में