कैसरगंज: घाघरा पर बनेगा नया फोर लेन पुल, सर्वे शुरू होते ही विकास की उम्मीद जगी
जरवल रोड - लखनऊ-बहराइच मार्ग पर घाघरा घाट स्थित संजय सेतु के समानांतर प्रस्तावित नए फोर लेन पुल के निर्माण की दिशा में कवायद तेज हो गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे कार्य शुरू किए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। वर्षों से नए पुल की मांग कर रहे लोगों को अब इस परियोजना के मूर्त रूप लेने की उम्मीद जगी है।जानकारी के अनुसार संजय सेतु और रेलवे पुल