भुसावर: जीवद में पानी और सड़क की समस्या से नाराज दो युवक टंकी पर चढ़े, पुलिस समझाइश में जुटी
गांव जीवद में पानी और सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान दो युवक विरोध जताने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।