टीकमगढ़: सुभाष पुरम कॉलोनी: नपा की लापरवाही से अंडरग्राउंड नल का काम अधूरा, सड़क पर भरा पानी, कंधे पर बैठकर जा रहे बच्चे स्कूल
टीकमगढ़ की सुभाष पुरम कॉलोनी में नगर पालिका के अधूरे अंडरग्राउंड नाले के निर्माण कार्य के कारण छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 18 में पानी की निकासी के लिए डाली जा रही अंडरग्राउंड पाइप लाइन के अधूरे काम के कारण करीब 3 महीने पहले सड़क की खुदाई शुरू की गई थी जिसे बारिश से पहले पूरा किया जाना था।