मोठ: मोठ क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, नासिक जा रहा परिवार बाल-बाल बचा, टला बड़ा हादसा
Moth, Jhansi | Jun 29, 2026 मोंठ के बम्हरौली तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार देवरिया निवासी परिवार नासिक जा रहा था। हादसे में सभी सुरक्षित बच गए, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।