शाहबाद: प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
प 29 अप्रैल को मल्लावां में पधार रहे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने डाक बंगले में दोपहर 1:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई।