सिरदला: क्रिकेट विवाद ने बढ़ाया बवाल, सरपंच पति समेत 2 गिरफ्तार; दो टोला के लोग भिड़े, थाना तक पहुंचा हंगामा
सिरदला थाना क्षेत्र के छोनूबीघा गांव में रविवार रात करीब 8 बजे बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर हुआ मामूली विवाद दो टोला के लोगों के बीच तनाव और मारपीट में बदल गया। बताया जाता है कि खेल के दौरान बच्चों में कहासुनी और मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलने पर एक पक्ष के शंकर सपेरा अपने परिजनों के साथ दूसरे पक्ष के बिपिन कुमार के घर पहुंच गए,