समस्तीपुर: सतमलपुर गांव में अनियंत्रित बाइक की टक्कर से एक महिला की हुई मौत, घर के दरवाजे पर खड़ी थी महिला
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर गांव में घर के दरवाजे पर खडी एक महिला को अनियंत्रित बाइक की ठोकर से मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 वारिसनगर थाने की पुलिस पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी। मृतका की पहचान गांव के ही स्वर्गीय शिव नारायण की पत्नी बसंती देवी के रूप में की गई। परिवार में मातम का माहौल।