समस्तीपुर: जिले के 26 गांवों से होकर गुजरेगा बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे
बिहार का पहला एक्सप्रेसवे समस्तीपुर से होकर गुजर रहा है। जिससे पटना और दरभंगा की दूरी काफी कम हो जाएगी और दोनों हवाई अड्डे एक ही रूट पर जुड़ जाएंगे। यह एक्सप्रेस वे जिले के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। जो समस्तीपुर जिले के 26 गांवों से होकर गुजरेगा। समस्तीपुर शहर के लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए ताजपुर रोड के छठे किलोमीटर पर कनेक्टिविटी पा सकेंगे।