दरभंगा: सहोड़ा विद्यालय की ज़मीन की हुई नापी, डीएम के निर्देश पर प्रशासन ने की कार्रवाई
दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड अंतर्गत आनन्दपुर सहोड़ा पंचायत में 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के स्थल निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विद्यालय की जमीन पर कथित अतिक्रमण देखकर नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहोड़ा की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल नापी कराने का निर्देश दिया।