नवाबगंज: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से पुलिस ने बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद पुलिस ने रविवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस टीम द्वारा आज बहला फुसलाकर भाग ले जाने से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी ग्राम मडवा मजरे अजगना थाना जहाँगीराबाद को गिरफ्तार किया गया। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई है।