पडरौना: रविन्द्र नगर धूस थाने की पुलिस ने 9 साल से फरार पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर जिले के रविन्द्रनगर धूस थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस के लगातार चल रहे वारण्टी व वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई है। गुरुवार को थाना रविन्द्रनगर धूस पुलिस ने वर्ष 2015 में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित अभियुक्त रसुल अंसारी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।