मुरैना नगर: मुरैना: शनिचरी अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं को राहत, शनिचरा स्टेशन पर झांसी-इटावा एक्सप्रेस का विशेष ठहराव
शनिचरी अमावस्या मेले को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था लागू की है।17 मई कों गाड़ी संख्या 11903/11904 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-इटावा दैनिक एक्सप्रेस का शनिचरा स्टेशन पर अतिरिक्त दो मिनट ठहराव रहेगा। भीड़ नियंत्रण और संचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्वालियर स्टेशन पर फिट स्पेयर रेक भी तैयार रखा जायेगा।