मंडला-डिंडोरी मार्ग निर्माण के दौरान पटपरा माल गांव में राजस्व भूमि पर पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। यहां ठेका कंपनी द्वारा सडक़ निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान जेसीबी मशीन लगाकर मुरम का अवैध खनन भी किया जा रहा था। शुक्रवार 4 बजे पेड़ों की कटाई की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।