उदवंत नगर: जीरोमाइल स्थित नमस्ते मार्ट व हर्ष मार्बल के दुकान पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाया
हथियार से लैस अपराधियो ने नमस्ते मार्ट व हर्ष मार्बल के दुकान पर अंधाधुंध आधा दर्जन राउंड गोली फायरिंग किया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम दुकान में कार्यरत कर्मियों ने छुपकर जान बचाया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुच छान बिन में जुट गई। फायरिंग के बाद दुकान पर लोगो का भीड़ इकट्ठा हो गया। घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नही है।